Blog

कांग्रेस नेता ने बंगाल चुनाव पर लगा दी गंभीर आरोप,इलेक्शन कमीशन और बीजेपी की मिलीभगत साफ है

कांग्रेस नेता ने बंगाल चुनाव पर लगा दी गंभीर आरोप,इलेक्शन कमीशन और बीजेपी की मिलीभगत साफ है
  • PublishedMay 2, 2026

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है. मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के 4 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. ये दोनों दक्षिण 24 परगना जिले में हैं. मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के बूथ नंबर 46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231, और 232 पर पुनर्मतदान हो रहा है. इसके अलावा डायमंड हार्बर विधानसभा सीट (निर्वाचन क्षेत्र नंबर 143) के बूथ नंबर 117, 179, 194, और 243 पर दोबारा वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और ये शाम 6 बजे तक होगी. मतों की गिनती 4 मई को होगी.बंगाल चुनाव नतीजों से पहले ममता, अभिषेक सभी टीएमसी काउंटिंग एजेंट्स के साथ मीटिंग करेंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती से दो दिन पहले शनिवार दोपहर को पार्टी के सभी काउंटिंग एजेंट्स के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे, पार्टी के एक सीनियर नेता ने मीडिया को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल चुनाव री-पोलिंग, साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर चुनाव क्षेत्र में हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 194 पर वोटर्स की लंबी लाइन. यहां पुलिस और दूसरे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।पश्चिम बंगाल कांग्रेस के चीफ शुभंकर सरकार ने कहा, ‘इलेक्शन कमीशन और बीजेपी की मिलीभगत साफ है. यह सब जानते हैं. यह सही नहीं है. असल में इलेक्शन कमीशन ने चुनाव प्रोसेस पर से भरोसा खत्म कर दिया है. इसलिए, लोगों का अब इलेक्शन कमीशन पर कोई भरोसा नहीं रहा. बीजेपी ने एग्जिट पोल का फायदा उठाया है. सभी एग्जिट पोल कह रहे हैं कि बीजेपी जीत रही है. यह प्रोपेगैंडा बीजेपी की मदद कर रहा है. मेरे हिसाब से बंगाल के वोटरों में बहुत हिम्मत है. उनमें फैसले लेने की बहुत काबिलियत है. सभी पॉलिटिकल पार्टियों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार करना चाहिए।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *