शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,पश्चिम बंगाल को मिला नया सीएम
शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मंच पर मौजूद हैं. अधिकारी ने सभी का आभार जताया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर बीजेपी के सबसे बुजुर्ग 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया. उन्होंने कार्यकर्ता के पैर छुए और उन्हें गले लगाया.

कोलकाता पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, ‘मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देता हूं और इस अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं’.बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक रूपा गांगुली ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के लिए यह बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने बीजेपी पर अपना विश्वास जताया है और कहा कि हम राज्य के विकास को सुनिश्चित करेंगे।