Blog

PM मोदी का मेलोनी ने किया खास स्वागत,सेल्फी शेयर करते हुए लिख दी बड़ी बात

PM मोदी का मेलोनी ने किया खास स्वागत,सेल्फी शेयर करते हुए लिख दी बड़ी बात
  • PublishedMay 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी और पांचवें पड़ाव में इटली पहुंचे. राजधानी रोम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी (Antonio Tajani) ने पीएम मोदी की अगवानी की. इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की.रोम में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. यहां शास्त्रीय और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ वाद्य संगीत का प्रदर्शन किया गया. भारतीय और इटालियन संस्कृति की झलक पेश करते इन कार्यक्रमों ने माहौल को खास बना दिया.प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को और मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला (Sergio Mattarella) और प्रधानमंत्रीजॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से मुलाकात करेंगे. साथ ही संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा.पीएम ने अपनी पोस्ट में कहा ‘मैं इटली के रोम शहर में उतर चुका हूं. मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूंगा और उनसे बातचीत करूंगा. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करना है, विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर ध्यान केंद्रित करना. संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी. मैं संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा’.भारत और इटली के संबंध हाल के वर्षों में तेजी से मजबूत हुए हैं.दोनों पक्ष संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं, जो कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा है.

वर्ष 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 16.77 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि इटली से भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3.66 अरब डॉलर दर्ज किया गया है.साथ ही रक्षा और सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आदान-प्रदान भी शामिल हैं.इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के खास निमंत्रण पर हो रहा यह दौरा पीएम मोदी का इटली का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है. मेलोनी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की. जिसके कैप्शन में मेलोनी ने लिखा, ‘रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!’.पीएम मोदी इससे पहले अपने दौरे के दौरान Norway, Sweden, Netherlands और United Arab Emirates का दौरा कर चुके हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *