Blog

राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान,PM मोदी-अमित शाह को कहा ‘गद्दार’

राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान,PM मोदी-अमित शाह को कहा ‘गद्दार’
  • PublishedMay 20, 2026

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को ‘गद्दार’ कहा. रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वीरा पासी जी, अंबेडकर जी ने कहा था कि हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है. सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए.राहुल ने कहा कि ये देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं है. यही बात देश का संविधान भी कहता है. संविधान में हिंदुस्तान के लोगों की आवाज है. संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. बीजेपी ने देश को बेचने का काम किया.राहुल ने आगे कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए ”नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं.

BJP-RSS गद्दार हैं”, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है. बीजेपी और आरएसएस ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है.राहुल ने इस बयान पर बीजेपी ने तगड़ा पलटवार किया है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि राहुल ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को ‘गद्दार’ कहा. राहुल की मानसिकता नक्सलियों जैसी है. उनकी सोच अर्बन नक्सल जैसी है. राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *