Blog

पीएम मोदी ने दी अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह,मन की बात में आज की पानी बचाने का आग्रह

पीएम मोदी ने दी अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह,मन की बात में आज की पानी बचाने का आग्रह
  • PublishedJune 28, 2026

पीएम मोदी ने अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी और एक पक्षी से जुड़ी कहानी सुनाई। इस पक्षी को पहले अशुभ माना जाता था, लेकिन अब इसे बचाने के लिए महिलाएं काम कर रही हैं।पीएम मोदी ने रविवार (28 जून) को देश के लोगों से मन की बात की। इस दौरान उन्होंने देश के लोगों से सोना न खरीदने को लेकर शुक्रिया कहा। पीएम ने देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील की थी और देश के लोगों ने उनकी बात सुनी। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद कहा। मन की बात के 135वें एपिसोड में उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में पाए जाने वाले एक पक्षी के बारे में भी बताया, जिसे पहले अशुभ माना जाता था, लेकिन वहां की महिलाएं इस पक्षी को बचाने की पहल में जुटी हुई हैं। पीएम ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय ने शास्त्रार्थ की परंपरा को जीवित किया है। नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शास्त्रार्थ की परंपरा शुरू की गई है।प्रधानमंत्री ने कहा, “साल 2026 का आधा हिस्सा खत्म होने वाला है। इन छह महीनों में, हमने मन की बात में अपने देशवासियों की कई कामयाबियों पर बात की है। जून में भी, देश ने कुछ ऐसी कामयाबियां हासिल की हैं जिनसे हर नागरिक को गर्व है। ये कामयाबियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं।” उन्होंने डिफेंस सेक्टर में देश की आत्मनिर्भरता का जिक्र किया और बताया कि हाल ही में आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस संशोधक और संशोधक अग्रे की डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक सब कुछ स्वदेशी है। उन्होंने जून में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंटऑर्गनाइजेशन द्वारा स्वदेशी लॉन्ग-रेंज लैंड-अटैक क्रूज मिसाइल के सफल टेस्ट को भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए एक और अहम मील का पत्थर बताया।

उन्होंने आगे कहा कि देश ने मेड-इन-इंडिया C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान के साथ एविएशन सेक्टर में एक बड़ी सफलता हासिल की है। भारत में ऐसे 40 एयरक्राफ्ट बनाए जा रहे हैं।पीएम ने मेघालय के रूट ब्रिज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रबर के पेड़ों से ब्रिज बनने में कई दशक लगते हैं। रबर की जड़ों को धीरे-धीरे एक दिशा में ले जाया जाता है। इसके बाद एक पुल बनता है। इसकी खासियत यह है कि समय के साथ यह ब्रिज लगातार मजबूत होता जाता है। मेघालय में स्थानीय लोग 120 से ज्यादा रूट ब्रिज की देखरेख कर रहे हैं। इन ब्रिज में यहां के लोगों की सृजनशीलता दिखाई देती है।मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा गांव की महिलाओं ने कचरे को निपटाने का अनोखा तरीका अपनाया है। इन महिलाओं ने आसपास के इलाकों से प्लास्टिक का कचरा उठाया और इससे पेड़ बनाने शुरू किए, जिससे आसपास की जगहों को सजाया जाता है। इससे सैकड़ों किलो प्लास्टिक को दोबारा इस्तेमाल किया जा चुका है और कचरा कम किया गया। पीएम ने गणेश चतुर्थी से पहले लोगों से मिट्टी की मूर्तियां बनाने की अपील की। उन्होंने प्लास्टर ऑफ पेरिस और विदेश में बनी मूर्तियां न खरीदने को कहा। पीएम ने हर उत्सव के दौरान स्वदेशी सामान खरीदने और पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील की।एपिसोड के अंत में उन्होंने देश के लोगों से पानी बचाने की अपील की। पीएम ने कहा कि बारिश की हर बूंद बचानी चाहिए और इसे सोकपिट या अन्य तरीकों से जमीने के नीचे पहुंचाना चाहिए ताकि पानी की कमी न हो। इससे भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *