Blog

भरत तिवारी के घर पहुंचकर चिराग ने सेंकी राजनीतिक रोटी,बोले-प्रशासन से तो ऐसे विश्वास उठ जाएगा

भरत तिवारी के घर पहुंचकर चिराग ने सेंकी राजनीतिक रोटी,बोले-प्रशासन से तो ऐसे विश्वास उठ जाएगा
  • PublishedJuly 3, 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद एक तरफ जहां आम लोगों में जबर्दस्त रोष है, वहीं दूसरी तरफ सियासत भी खूब हो रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान आज भोजपुर स्थित बिलौटी गांव पहुंचे और उसके चित्र पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की. इस दौरान उनके माता-पिता से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाय. चिराग ने पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी भी जाहिर की.परिजनों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी. चिराग ने कहा बिहार में कानून का राज सर्वोपरि है और निर्दोष को न्याय दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.एलजेपीआर चीफ ने कहा कि कानून का राज तभी मजबूत होगा, जब कानून के रक्षक स्वयं कानून का सम्मान करेंगे.

उन्होंने कहा कि भारत तिवारी की जिस तरह से हत्या हुई, वह किसी भी सभ्य समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती. जिन अधिकारियों के जिम्मे विधि-व्यवस्था है, अगर वहीं ऐसा करेंगे तो लोगों का कानून-व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा.स्पष्ट कहना चाहता हूं कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी ही कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे तो आम जनता का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा. मेरी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो तथा जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएं, उन्हें बिना किसी दबाव या पक्षपात के कठोरतम सजा दी जाए.”-, जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश शर्मा की पदोन्नति से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा, ‘वह इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे. यदि जांच में कोई भी अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’17 जून को भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस ने एनकाउंट के नाम पर भरत तिवारी को गोली मारी थी. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया था, जबकि परिजनों ने इसे हत्या करार दिया था. वहीं वायरल वीडियो में भी दिख रहा है कि हथियार रखने के बाद उसे गोली मारी गई.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *