Blog

शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन इजाफा,निवेशकों की हुई भरपूर कमाई

शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन इजाफा,निवेशकों की हुई भरपूर कमाई
  • PublishedJuly 6, 2026

जिस तरह से क्रिकेट के टेस्ट मैच फॉर्मेट में एक टीम पूरे दिन का खेल आराम से खेलकर अपने आप को मजबूत स्थिति में लेकर आती है. वैसे शेयर बाजार ने भी जुलाई के महीने में सेशन दर सेशन अपने आपको मजबूत किया है. शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है. जहां सेंसेक्स 78,194 अंकों के लेवल को पार करते हुए कहा दिखाई दिया. वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी करीब 108 अंकों की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. खास बात तों ये है कि चार दिनों में सेंसेक्स में 1,700 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में करीब 528 अंकों का इजाफा देखने को मिल चुका है.जानकारों की मानें तो हाल के कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम प्री वॉर लेवल पर आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर ईरान और ​अमेरिका के बीच बातचीत और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का भी फायदा भी शेयर बाजार को मिल रहा है.

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और दाम गिर सकते हैं. जिससे शेयर बाजार में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं…शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 430.45 अंकों की तेजी के साथ 78,194.36 अंकों पर कारोबार कर रहा है. खास बात तो ये है कि 30 जून को सेंसेक्स 76,478.67 अंकों पर बंद हुआ था. तब से इसमें 1,715.69 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में सोमवार को करीब 123 अंकों की तेजी देखने को मिली और 24393.70 अंकों के साथ हाई पर दिखाई दिया. खास बात तो ये है कि चार दिनों में निफ्टी में करीब 528 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है.तारीख सेंसेक्स में इजाफा (अंकों में) निफ्टी में इजाफा (अंकों में)1 जुलाई 444 1402 जुलाई 579 1703 जुलाई 262 956 जुलाई 430 123लगातार चौथे दिन तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों की भी भरपूर कमाई की. इन चार दिनों में निवेशकों ने 8.50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर डाली है. आंकड़ों को देखें को पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई का मार्केट कैप 4,74,09,896.10 करोड़ रुपए था, जो 6 जुलाई को कारोबारी सत्र के दौरान 4,82,61,060.85 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि इस दौरान बीएसई के मार्केट कैप में 8,51,164.75 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. अगर बात 6 जुलाई की ही बात करें तो निवेशकों को 2,41,066.76 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *