Blog

मॉनसून सत्र शुरू होते ही संसद में विपक्ष का हंगामा,खरगे बोले- जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुआ लाठीचार्ज

मॉनसून सत्र शुरू होते ही संसद में विपक्ष का हंगामा,खरगे बोले- जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुआ लाठीचार्ज
  • PublishedJuly 20, 2026

संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के साथ ही भारी हंगामे में बदल गया. नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य लोकसभा में नारेबाजी करने लगे. कुछ सदस्य वेल में भी पहुंचे. इस दौरान स्पीकर लगातार सदस्यों से शांत रहने की अपील करते रहे. लेकिन हंगामा शांत नहीं होता देख लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा के बाद राज्यसभा भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने नीट पेपर लीक केस पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की. जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया है.राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आपने मुझे इस पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले के बारे में अपनी बात रखने का मौका दिया है. यह मामला छात्रों से जुड़ा है; मैं लाखों बच्चों के भविष्य के बारे में बात कर रहा हूं. इस मुद्दे को लेकर हजारों छात्र जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं. वहां लाठीचार्ज हुआ है. सरकार ताकत का इस्तेमाल करके आवाज दबाना चाह रही है. उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रही है. मॉनसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा- जहां तथ्य होते हैं, जहां तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती. पीएम मोदी ने कहा- पीएम मोदी ने कहा- मेरा मानना है कि जहां तर्क होते हैं, जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं होती.

अगर आपके तर्क और तथ्य मजबूत हैं तो आवाज ऊंची करने की कोई जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएं तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी. हर आवाज को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए. यही संसद की भूमिका है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *