Blog

बिहार MLC चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर,जानिए भाजपा को कैसे हुआ नुकसान?

बिहार MLC चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर,जानिए भाजपा को कैसे हुआ नुकसान?
  • PublishedOctober 28, 2026

बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने बड़ा उलटफेर किया है. शिक्षक निर्वाचन के सभी चार सिटिंग MLC चुनाव हार गए हैं. इसमें 30 साल से विधान पार्षद बन रहे बीजेपी के कद्दावर नेता नवल किशोर यादव भी शामिल हैं. शिक्षकों के इस उलटफेर से उच्च सदन में नए समीकरण बनना तय है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चार सीटों के नतीजों पर गौर करें तो शिक्षकों ने किसी एक पार्टी पर भरोसा नहीं जताया है. शिक्षकों ने भाजपा, राजद, जन सुराज के साथ-साथ एक सीट निर्दलीय को भी जिताया है. हालांकि इस नए समीकरण से नुकसान केवल लेफ्ट को दिखता है.पटना शिक्षक सीट से 30 साल बाद बीजेपी के नवल किशोर हार गए हैं. राजद के डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें 1057 वोटों के अंतर से हराया. पटना का रिजल्ट आज सुबह साफ हुआ. इससे पहले मंगलवार देर रात तक तिरहुत, दरभंगा और सारण के नतीजे आ गए थे. तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेन्द्र सिंह 600 वोटों से जीते. वहीं सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने 1815 वोट से जीत दर्ज की है. दरभंगा में जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है.अब बात इन चारों सीटों पर पहले से मौजूद विधान पार्षदों की करें तो पटना में बीजेपी के नवल किशोर यादव पार्षद थे. उन्हें हरा कर अब राजद के डॉ. संजीव कुमार यहां से विधान परिषद सदस्य बने हैं.

तिरहुत शिक्षक सीट से पहले लेफ्ट के संजय सिंह पार्षद थे. भाजपा के नरेंद्र सिंह ने उन्हें हरा दिया. इस बार के चुनाव में लेफ्ट के प्रत्याशी यहां से तीसरे नंबर पर रहे. निर्दलीय भूषण झा दूसरे नंबर पर रहे.अब बात दरभंगा शिक्षक निर्वाचन सीट की करें तो यहां पहले कांग्रेस के मदन मोहन झा को हार मिली. यहां से पहली बार जन सुराज के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की. सारण में बीजेपी के बागी और निर्दलीय राहुल राज ने जीत दर्ज की है. यहां पहले से जन सुराज के विधान पार्षद थे. बताया जाता है कि राहुल राज ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी थी. लेकिन सीट गठबंधन से जदयू के खाते में गई तो राहुल राज निर्दलीय उतर गए. उन्होंने जदयू के आनंद पुष्कर को 1815 वोटों से हराया.शिक्षक निर्वाचन सीट में पटना से नवल किशोर यादव की हार भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि नवल किशोर यादव 30 साल से इस सीट से जीतते आए थे. नवल किशोर यादव की गिनती जमीनी नेताओं में होती है. केंद्र और राज्य में सरकार होने से उनके पक्ष में और माहौल होने की बात थी. लेकिन राजद के डॉ. संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव को हराकर बड़ा उलटफेर किया है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *