Blog

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर अखिलेश का हमला,चुनाव खत्म होते हीं वसूली शुरू

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर अखिलेश का हमला,चुनाव खत्म होते हीं वसूली शुरू
  • PublishedMay 15, 2026

देश में आज शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. पीएम मोदी आज से 5 दिनों के विदेश दौरे पर हैं. इन दोनों बातों को जोड़ते हुए कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, उधर मोदी जी विदेश यात्रा पर गए और इधर देश को पेट्रोल और डीजल की मंहगाई का तोहफा देकर गए. उन्होंने चुनाव को याद करते हुए कहा कि काश अभी तक चुनाव चल रहे होते तो पेट्रोल डीजल मंहगा ना होता. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए साइकिल की विकल्प है.इस मामले पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले वे आपके वोट को लूटते हैं, फिर आपको वहीं चोट पहुंचाते हैं जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है. यह बेहद दुखद और पहले से ही पता चलने वाली बात है. डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. क्या अब बंगाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर VAT कम करेगी? अब तो दिल्ली द्वारा नियंत्रित सरकार है, जिसे केंद्र द्वारा फंड रोके जाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है.पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों और रुपये में लगातार गिरावट के बीच शिवसेना(यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार से सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि रुपया, डीजल और पेट्रोल… सबसे पहले ‘सेंचुरी’ कौन लगाएगा? उन्होंने कहा कि मुंबई में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने तो पहले ही शतक लगा दिया है.इसी बीच अखिलेश यादव ने जनता को आगे बढ़ने का विकल्प बताया.

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है.कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, पीएम मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया. वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए. चुनाव खत्म और वसूली शुरू.पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से पहले भारत के दो सबसे बड़े डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाले अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया. इससे महंगाई का दबाव और बढ़ गया है और घरों के बजट पर बोझ भी बढ़ गया है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *