Blog

बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू,तमिलनाडु में डीएमके को लगा बड़ा झटका

बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू,तमिलनाडु में डीएमके को लगा बड़ा झटका
  • PublishedMay 4, 2026

12 बजे के रुझानों में टीएमसी 100 सीटों से नीचे आ गई है और 94 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा दोहरे शतक की तरफ बढ़ रही है और 190 सीटों पर आगे चल रही है।तमिलनाडु में टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। द्रमुक पार्टी को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 52 सीटों पर सिमट गई है। अन्नाद्रमुक 73 सीटों पर आगे चल रही है।असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 98 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।केरल में यूडीएफ गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यूडीएफ 92 सीटों पर आगे है। एलडीएफ 43 सीटों पर आगे चल रहा है।पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन 22 सीटों पर आगे है और शानदार जीत की तरफ बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे है।

तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके के बड़ा झटका लगा है। नतीजों से पहले डीएमके पार्टी और सभी एग्जिट पोल भी डीएमके की जीत का दावा कर रहे थे। हालांकि नतीजों में मामला पूरी तरह से उलट गया है। हालात ये हैं कि तीसरे राउंड की वोटों की गिनती के बाद सीएम स्टालिन समेत डीएमके सरकार के 15 मंत्री पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सीएम स्टालिन कोलाथुर सीट से दो हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं उनके बेटे और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन भी चेपक-थिरुवल्लीकेनी सीट से पीछे चल रहे हैं। साथ ही डीएमके के महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन, पी गीता जीवन, एमए सुब्रमण्यन, ईवी वेलु, पीके शेखरबाबू, टीएम अंबरासन, केएन नेहरू, गोवी चेजियन, नजर, माथीवेंथन, टीआरबी राजा, केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेनारासु पीछे चल रहे हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *