Blog

प्रशांत किशोर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई,पीके की हुई प्रचंड जीत

प्रशांत किशोर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई,पीके की हुई प्रचंड जीत
  • PublishedAugust 3, 2026

बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया है. हार स्वीकार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने प्रशांत किशोर को बधाई दी है. साथ ही हार की गहन समीक्षा करने की बात कही.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जो रुझान आ रहे हैं उसे हम सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं. इसकी हम समीक्षा करेंगे. बांकीपुर के हमारे लोग हमसे अलग क्यों हुए इसकी भी हम समीक्षा करेंगे.वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोकतंत्र की भूमि है. हम कभी भी विपक्ष की तरह ठीकरा चुनाव आयोग या ईवीएम पर नहीं फोड़ते हैं.

लोकतंत्र पर हम विश्वास करते हैं और संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं.बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर कहा, “जनता ने जो जनमत दिया है, हम उसका आदर करते हैं. मतगणना बाकी है, देखिए लेकिन हम जनता के जनादेश का आदर करते हैं और आगे हम लोग अपनी तैयारी करेंगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *