इस्लामाबाद की हरकत का दिल्ली में करारा एक्शन,पाकिस्तान को उसी की भाषा में भारत ने दिया जवाब
अवैध रूप से कब्जा करना पाकिस्तान की फितरत रही है. POJK की तरह ही दिल्ली में भी पाकिस्तान हाई कमिशन के बाहर पाकिस्तानी अधिकारियों ने फुटपाथ पर कब्जा कर अवैध स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया. जिसे बुधवार दोपहर सिविक एजेंसी ने बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दिया. चाणक्यपुरी में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर इस बने अवैध ढांचे और अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया है. ये ढांचे पाकिस्तानी मिशन के वीजा सेक्शन के पास थे और हाई कमीशन के तय परिसर की सीमा के बाहर फुटपाथ पर बने हुए थे.हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस कार्रवाई को पाकिस्तान की ओर से हाल ही में इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर की गई हरकत के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.दरअसल, कुछ दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे पार्किंग पोल और सुरक्षा घेरे को हटा दिया था.

बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में लगा रहता है. इसी के चलते भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में लंबे समय से खटास चली आ रही. ऐसी ही तनातनी के बीच दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह की प्रशासनिक कार्रवाई पहले भी देखी जाती रही है.भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव की सबसे बड़ी वजह सीमा पार आतंकवाद है. पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतकंवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में पाकिस्तान में बने आतंकवादी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था.इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए. फिर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आए दिन हरकतें करते रहता है. भारत भी समय समय पर पाकिस्तान को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देता रहता है.