Blog

21वें राउंड में भी पीके आगे,11893 वोटों से पीछे चल रहे है भाजपा प्रत्याशी

21वें राउंड में भी पीके आगे,11893 वोटों से पीछे चल रहे है भाजपा प्रत्याशी
  • PublishedAugust 3, 2026

बांकीपुर में उपचुनाव के बाद अब मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआत रुझानों में इस सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे निकलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है, लेकिन इस बार बीजेपी, जन सुराज से काफी पीछे है। हालांकि पहले इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

अबतक की मतगणना में जन सुराज बड़ा उलटफेर करती दिख रही है।बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 40169 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 28548 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 11621 वोट से आगे चल रहे हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *