Blog

राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत,9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे थे एक्टर

राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत,9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे थे एक्टर
  • PublishedFebruary 16, 2026

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव कुछ दिनों से दिल्ली में तिहाड़ जेल में चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे हैं. एक कंपनी से अपनी फिल्म के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था और लोन चुका ना पाने के चलते अभिनेता सलाखों के पीछे पहुंच गए थे. हालांकि अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए अभिनेता को अंतरिम जमानत दे दी है.इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी यानी जिस कंपनी से उधार लिया है उसके नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था. सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि 1.5 करोड़ रुपये शिकायतकर्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है.कोर्ट ने राजपाल को फिलहाल अंतरिम जमानत दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने राजपाल को पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है. इसका मतलब ये है कि एक्टर देश से बाहर नहीं जा सकते. इसके साथ ही अगले आदेश तक सजा पर रोक लगा दी गई है, जो फिलहाल एक्टर के लिए राहत भरी खबर है. हालांकि ये राहत राजपाल यादव को 18 मार्च तक के लिए मिली ही है.

18 तारीख को कोर्ट वापस सुनवाई करेगा. कोर्ट ने 18 मार्च को सुनवाई में राजपाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या पर्सनली पेश होने को कहा है.आपको बता दें, कि राजपाल यादव सालों से 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे हुए थे. मशहूर कॉमेडियन राजपाल की बेल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई थी, पर उन्हें तिहाड़ जेल से बेल नहीं मिल पाई थी. साथ ही साथ हाईकोर्ट ने फटकार भी लगाई थी. वैसे तो ये पूरा मामला सालों पहले आई फिल्म अता पता लापता से शुरू हुआ था, जिसके बाद से ही कानूनी पचड़े में वो फंसे थे. लेकिन एक्टर की मदद के लिए कई एक्टर्स ने हाथ बढ़ाया था.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *