Blog

रामविलास पासवान के अपमान पर सदन में हंगामा,राजद विधायकों को मांगना होगा माफी!

रामविलास पासवान के अपमान पर सदन में हंगामा,राजद विधायकों को मांगना होगा माफी!
  • PublishedFebruary 16, 2026

सदन की कार्यवाही शुरू होते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने राजद से मांफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के संस्थापन राम विलास पासवान के बारे में राजद वालों ने गलत टिप्पणी की। इसलिए यह लोग माफी मांगे। इसके बाद राजद और लोजपा रामविलास के विधायक हंगामा कर रहे हैं। दोनो ओर से हंगामा हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने दो दलों के विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की। राजू तिवारी हाथ में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष हंगामा कर रहे विधायकों को समझा रहे हैं लेकिन वह मान नहीं रहे हैं।आईआईपी पार्टी के प्रमुख और विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि मैंने बिहार में ड्राई ड्रग्स को लेकर सवाल उठाया था। इस पर संतोष प्रद जवाब नहीं मिला। राज्य में छोटे छोटे बच्चे नशे का सेवन कर रहे हैं।

मेरा सवाल यह है कि क्या सरकार इस नशा से मुक्ति के लिए कोई अभियान चलाएगी? क्या सरकार इसको लेकर कोई नीति बनाएगी? इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सूखे नशे के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है। स्मैक, हिरोइन, ब्राउन शुगर, कोकीन, अफीम के खिलाफ सरकार लगातार अभियान चला रही है। हमलोगों ने इस पर लगाम लगाने के लिए एक पूरी यूनिट बना दी है। जितने की बॉर्डर इलाका है, उस पर लगातार जांच अभियान चल रहा है। सूखे नशे पर सरकार हर हाल में कार्रवाई करेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *