Blog

निशांत कुमार समेत कई नेताओं ने आज ली मंत्री पद की शपथ,बिहार कैबिनेट का हुआ विस्तार

निशांत कुमार समेत कई नेताओं ने आज ली मंत्री पद की शपथ,बिहार कैबिनेट का हुआ विस्तार
  • PublishedMay 7, 2026

आज सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान समेत बीजेपी और एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि आज नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

बताया जा रहा है कि निशांत के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मना लिया और आज उन्होंने सम्राट चौधरी के कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली।आपको बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को जब सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी तब कार्यक्रम सीमित दायरे में आयोजित किया गया था और उस समय जेडीयू के दो डिप्टी सीएम के साथ सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। आज से सरकार पूरी कैबिनेट के साथ काम करेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *