Blog

कुछ हीं घंटों बाद CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी,ग्राउंड में पहुंचने लगे सभी बड़े नेता

कुछ हीं घंटों बाद CM पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी,ग्राउंड में पहुंचने लगे सभी बड़े नेता
  • PublishedMay 9, 2026

पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए आज यानी 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक है। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालेंगे। कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोक कलाकार भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे हैं। कूच बिहार के एक लोक कलाकार का कहना है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर को बंगाली साहित्य और संस्कृति के आकाश का शाश्वत सितारा बताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट में अधिकारी ने कहा कि गुरुदेव की अमर रचनाएं, मानवतावादी विचारधारा और देशभक्ति ने पीढ़ियों को मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने टैगोर की प्रसिद्ध पंक्ति जहां मन भय से मुक्त हो और सिर ऊंचा रहे” का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव सभ्यता को इसी महान संदेश से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वप्रसिद्ध कवि-ऋषि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर बंगाल की सांस्कृतिक पहचान का स्थायी प्रतीक हैं और उनकी विरासत हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *