Blog

बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना हुआ अनिवार्य,फिर से शुरू होगी राजनीतिक गर्माहट!

बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना हुआ अनिवार्य,फिर से शुरू होगी राजनीतिक गर्माहट!
  • PublishedMay 21, 2026

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब बंगाल के सभी मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा. इसके लिए अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. अब मदरसों में पुराने नियमों को बदलते हुए इस आदेश का पालन करना जरूरी होगा. यह नया नियम सरकारी मॉडल मदरसों (इंग्लिश मीडियम) से लेकर सभी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर समान रूप से लागू होगा.मदरसा एजुकेशन के डायरेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले सभी आदेशों और तरीकों को बदलते हुए, पश्चिम बंगाल राज्य में माइनॉरिटी अफेयर्स और मदरसा एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत आने वाले सभी मदरसों यानी सरकारी मॉडल मदरसे, सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे में क्लास शुरू होने से पहले, प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम गाना अनिवार्य है.

इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सरकार ने 14 मई 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में वंदे मातरम को अनिवार्य किया था. अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है.अब इसी नीति को बढ़ाते हुए इसे मदरसों में भी लागू कर दिया गया है. सभी मदरसा प्रशासकों और संस्था प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *