Blog

कहीं फिर हाथ से फिसल न जाए ट्रॉफी!पाक को हराने के बाद टीम इंडिया के सामने है बड़ी चुनौती

कहीं फिर हाथ से फिसल न जाए ट्रॉफी!पाक को हराने के बाद टीम इंडिया के सामने है बड़ी चुनौती
  • PublishedFebruary 16, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. मैच के इस नतीजे ने शायद ही किसी को हैरान किया. मगर जितनी आसानी से पाकिस्तानी टीम ने सरेंडर किया, वो थोड़ा चौंकाने वाला जरूर रहा. भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से धो दिया और अपने रिकॉर्ड में सुधार किया. इस प्रदर्शन ने एक बार फिर इस उम्मीद को मजबूत किया है कि टीम इंडिया अपने खिताब का बचाव कर सकती है. मगर ये नतीजा कहीं टीम इंडिया से टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका छीन तो नहीं लेगा?ये पढ़कर हैरान रह गए ना? जितने दमखम वाला प्रदर्शन टीम इंडिया कर रही है, उसे देखते हुए ऐसे नतीजे के बारे में सोचना मुश्किल मालूम पड़ता है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. मगर अचानक एक ऐसा संयोग बनता हुआ दिख रहा है, जिसने थोड़ी चिंता जरूर बढ़ा दी है और इसकी वजह पाकिस्तान के खिलाफ मिली ये जीत है. क्या वो संयोग है और उसका पाकिस्तान से क्या कनेक्शन है, चलिए बताते हैं.

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडिय में भारत-पाकिस्तान का ये मुकाबला रविवार 15 फरवरी को खेला गया. टीम इंडिया ने इसे आसानी से जीत लिया. मगर ये पहला मौका नहीं था, जब किसी वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. इससे पहले वर्ल्ड कप 2015 में भी भारतीय टीम ने 15 फरवरी को पाकिस्तान को आसानी से शिकस्त दी थी.इतना ही नहीं, रविवार को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया गया. टीम इंडिया ने भी शिव भक्तों समेत पूरे देश को एक अच्छा गिफ्ट इस मौके पर दिया. मगर इसने 22 साल पुराने मैच की याद दिला दी. इससे पहले 2003 में भी भारत-पाकिस्तान का मैच महाशिवरात्रि के दिन ही खेला गया था और टीम इंडिया ने तब भी जीत दर्ज की थी.अब यहीं सारा संयोग है. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जो आखिर में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. उससे पहले 2003 के वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया खिताब से चूक गई थी क्योंकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ही टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी थी. अब इस बार 15 फरवरी और महाशिवरात्रि एक ही दिन पड़े हैं और टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में अब तक के सबसे बड़े अंतर से हराया है. ऐसे में क्या फिर से टीम इंडिया को खिताब के बिना ही लौटना पड़ेगा? या फिर इस बार कप्तान सूर्या की टीम इस इतिहास को बदलेगी? ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *