Blog

करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे न रुकने देता है न थकने देता है,नीदरलैंड में खूब गरजे पीएम मोदी

करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे न रुकने देता है न थकने देता है,नीदरलैंड में खूब गरजे पीएम मोदी
  • PublishedMay 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड दौरे के दौरान भारतीय डायसपोरा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का माहौल देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह भारत में ही हों. पीएम मोदी ने कहा कि यहां का प्यार और उत्साह किसी त्योहार जैसा है और कुछ देर के लिए उन्हें लगा ही नहीं कि वह विदेश में हैं.अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 16 मई की तारीख को खास बताया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन, 12 साल पहले आज ही के दिन, 16 मई 2014 को, लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे. दशकों बाद, यह निश्चित हो गया कि भारत को आखिरकार पूर्ण बहुमत वाली एक स्थिर सरकार मिलेगी. वह एक दिन था, और यह आज है. लाखों-करोड़ों भारतीयों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न ही थकने देता है। यह निरंतर चलता रहता है.पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कई सभ्यताएं समय के साथ खत्म हो गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी जीवंत है.

उन्होंने कहा, ‘पीढ़ियां बदलीं, देश बदले, परिवेश बदला. लेकिन भारतीयों के संस्कार और अपनापन नहीं बदला.’ उन्होंने इसका श्रेय प्रवासियों को दिया, जिन्होंने अपनी भाषा और परंपराएं जिंदा रखीं.प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कहानियां सिर्फ माइग्रेशन की नहीं, बल्कि संघर्ष के बीच सफलता की मिसाल हैं. उन्होंने कहा, ‘आप नीदरलैंड की अर्थव्यवस्था और समाज में जो योगदान दे रहे हैं, उस पर हर भारतवासी को गर्व है.’पीएम मोदी ने नीदरलैंड की सरकार और वहां के लोगों का भी आभार जताया और कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से शुभकामनाएं देते हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *