Blog

होली में घर जाने के लिए चलेंगी इतनी नई ट्रेनें,जान लीजिए रूट और गाड़ी का समय

होली में घर जाने के लिए चलेंगी इतनी नई ट्रेनें,जान लीजिए रूट और गाड़ी का समय
  • PublishedFebruary 22, 2026

अक्सर त्योहार के सीजन में लोगों को आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. हालांकि हर साल रेलवे की तरफ से दीवाली-होली और अन्य विशेष अवसरों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है, जिससे लोगों को आने जाने में होने वाली परेशानी कम हो जाती है. दरअसल, ट्रेन का सफर सस्ता और सुगम माना जाता है. यही वजह है कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले हजारों लोग त्योहार के समय ट्रेन के जरिए ही अपने घरों को वापस लौटते हैं. हालांकि, कई बार टिकट कन्फर्म नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है. होली से पहले ही रेलवे ने तैयारी कर ली है. रेलवे ने 21 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.होली में सफर करने वाले लोगों की परेशानी और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. रेलवे ने पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र सहित मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 21 होली स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेनें देश के अलग-अलग राज्यों तक जाएंगी. जिससे दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों को अपने घर लौटने में आसानी होगी.ट्रेन नंबर 08439 को पुरी से पटना के बीच 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा।


ट्रेन नंबर 08440 को पटना से पुरी के बीच 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा.ट्रेन नंबर 08861 को गोदिया से पटना के बीच 2 मार्च सोमवार को, ट्रेन नंबर 08862 को पटना से गोंदिया के बीच 3 मार्च मंगलवार को रवाना होगी.
ट्रेन नंबर 03293 को पटना से नई दिल्ली के बीच 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलाया जाएगा.
ट्रेन नंबर 03294 को नई दिल्ली से पटना के बीच 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी.
ट्रेन नंबर 03253 को पटना से चर्लापल्ली के बीच 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी.
ट्रेन नंबर 03254 को चर्लापल्ली से पटना के बीच 11 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलाया जाएगा.
ट्रेन नंबर 03255 को चर्लापल्ली से पटना के बीच 13 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा.
ट्रेन नंबर 02397 को शेखपुरा से आनन्दविहार (टर्मिनल) के बीच 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार चलाया जाएगा. वहीं ट्रेन नंबर 02398 आनन्दविहार (टर्मिनल) से शेखपुरा के बीच 9 मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन और रेलवे की तैयारी को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि होली स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल तथा झाझा इत्यादि स्टेशनों पर आने वाले रेल यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए विशेषकर चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल सहित अन्य सभी विभागों के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *