Blog

बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी का किया ऐलान,अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार

बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी का किया ऐलान,अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार
  • PublishedJuly 7, 2026

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनने से यह हॉट सीट बन गई है. जन सुराज पार्टी और आरजेडी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है.बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना कैंडिडेट घोषित किया है. वह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रह चुके हैं. वह कायस्थ जाति से आते हैं. बांकीपुर कायस्थ बहुल क्षेत्र है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनने के बाद बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 के अंतर्गत 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री अभिषेक कुमार जी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प को जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा आप विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। आपको सफल एवं विजयी चुनाव अभियान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *