Blog

सीएम सम्राट ने वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए जारी की ₹461 करोड़,शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा

सीएम सम्राट ने वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए जारी की ₹461 करोड़,शिक्षकों को मिला बड़ा तोहफा
  • PublishedSeptember 19, 2026

बिहार के अनुदानित और वित्त रहित विद्यालय एवं महाविद्याल के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है. सीएम सम्राट चौधरी की सरकार ने इन विद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए ₹461 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है. इस फैसले की आधिकारिक घोषणा सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है.इस राशि का सीधा लाभ उन शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मियों को मिलेगा जो लंबे समय से मानदेय और बकाए का इंतजार कर रहे थे. सरकार ने साफ किया है कि इस बजट का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा. इसके लिए एक विशेष समिति का गठन भी किया जा रहा है, जो अनुदान के सही इस्तेमाल और वितरण की निगरानी करेगी.जानकारी के अनुसार, वित्तीय तंगी से गुजर रहे कई शैक्षणिक संस्थानों में स्टाफ के वेतन वितरण का काम लंबे समय से बाधित चल रहा था.

ऐसी विषम परिस्थिति में, सरकार द्वारा स्वीकृत यह बड़ी आर्थिक सहायता इन संस्थानों के लिए एक बड़ा संबल साबित होगी.इस सरकारी मदद की मुख्य विशेषता यह है कि यह पूरी धनराशि केवल शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक स्टाफ के वेतन तथा मानदेय के भुगतान पर ही खर्च की जाएगी. माना जा रहा है कि 461 करोड़ रुपए के इस विशेष बजटीय प्रावधान से न सिर्फ शिक्षण संस्थानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि कर्मचारियों के बकाया वेतन का निपटारा भी तेजी से हो सकेगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *