Blog

विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस,तमिलनाडु में DMK से तोड़ेगी गठबंधन

विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस,तमिलनाडु में DMK से तोड़ेगी गठबंधन
  • PublishedMay 6, 2026

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन टूटने के कगार पर है. कांग्रेस ने एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने की बात कही है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि टीवीके के अध्यक्ष थिरु विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है. उन्होंने अपने राजनीतिक मिशन में पेरुमथलाइवर कामराज से भी प्रेरणा लेने की बात कही है.वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि तमिलनाडु में जनादेश एक ऐसी धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है, जो संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो. पार्टी इस बात पर दृढ़ है कि बीजेपी और उसके इशारे पर काम करने वाले लोग किसी भी तरह से तमिलनाडु की सरकार न चला सकें. इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वह चुनावी नतीजों में राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए थिरु विजय के रिक्वेस्ट पर अंतिम फैसला ले.मानिकम टैगोर ने ट्वीट कर कहा कि फैसला डीएमके सरकार के खिलाफ आया है. कैबिनेट के आधे मंत्रियों ने अपनी सीटें गंवा दी हैं. हमारी कोई गलती न होते हुए भी हमें नुकसान उठाना पड़ा. अब बीजेपी की नजर तमिलनाडु पर है. हमारे सामने सवाल साफ है कि क्या हमें उन लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए, जिन्हें जनता के फैसले ने नकार दिया है या हमें उस ताकत के साथ एकजुट होना चाहिए जिसने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और बीजेपी को तमिलनाडु पर राज करने से रोकने के लिए संघर्ष करना चाहिए?

सरकार गठन के मुद्दे पर तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे TVK से एक पत्र मिला है. वे शाम को मुझसे मिलेंगे. उन्होंने कहा है कि उनके पास बहुमत है और उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाया जाना चाहिए. हां, मेरी उनसे (TVK प्रमुख विजय से) मिलने की अपॉइंटमेंट है. अब एक नई सरकार बनेगी.तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. इस नए नवेले पार्टी ने डीएमके की सत्ता को उखाड़ फेंक दिया. टीवीके ने तमिलनाडु में 108 सीटों पर जीत हासिल की. डीएमके 59 सीट पाककर दूसरे स्थान पर रही. वहीं, ADMK को 47 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस के खाते में केवल पांच सीटें ही गई हैं. 8 सीटें अन्ये दलों को मिली हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *