Blog

पीएम की मौजूदगी में आज होगा सम्राट कैबिनेट का विस्तार,कई नए चेहरे बनेंगे मंत्री!

पीएम की मौजूदगी में आज होगा सम्राट कैबिनेट का विस्तार,कई नए चेहरे बनेंगे मंत्री!
  • PublishedMay 7, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। NDA के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखे जा रहे इस आयोजन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।भाजपा में परंपरा रही है कि मंत्रियों की अंतिम सूची शपथ ग्रहण के ठीक पहले जारी की जाती है। हालांकि अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, भाजपा इस बार एक-दो नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है। पटना की दीघा सीट से विधायक संजीव चौरसिया का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।जदयू की ओर से भी कुछ नए नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बताया जा रहा है। इसके अलावा भागलपुर के बुलो मंडल का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

भाजपा की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम बड़े पद के साथ लगभग फाइनल माना जा रहा है। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का नाम भी मजबूत बताया जा रहा है, हालांकि जातीय समीकरण को लेकर उनके खिलाफ अंदरखाने विरोध की चर्चा भी है। इसके अलावा दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, नीतीश मिश्रा और रमा निषाद का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। वहीं प्रमोद चंद्रवंशी, संजय टाइगर, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान और अरुण शंकर प्रसाद के नाम भी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *