Blog

निशांत कुमार भी कल सकते है मंत्री पद की शपथ?जानें जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

निशांत कुमार भी कल सकते है मंत्री पद की शपथ?जानें जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?
  • PublishedMay 6, 2026

बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार होना है. इसको लेकर हलचल बढ़ी हुई है. नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की है. बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल थे. निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा हुई है. जेडीयू के तमाम वरिष्ठ नेता चाहते हैं निशांत कुमार भी बनें.जेडीयू सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में शामिल होंगे. जेडीयू नेताओं के मनाने के बाद वह मंत्री बनने के लिए राजी हो गए हैं और कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेने पर अपनी सहमति दे दी है. 7 सर्कुलर रोड आवास से बैठक के बाद बाहर निकल नेताओं ने मीडिया से बातचीत नहीं की लेकिन जेडीयू एमएलसी और नीतीश कुमार के खास संजय गांधी ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि निशांत मंत्री बनें.हम लोग तो चाहते हैं कि निशांत मंत्री बने. हालांकि निशांत ने खुद कहा है कि हम बिहार घूमना चाहते हैं. नीतीश कुमार जी ने अबतक इस पर कुछ भी नहीं बोला है.”- संजय गांधी, विधान पार्षद, जेडीयू मंत्रिमंडल में नया चेहरा देखने को मिलेगा, इस पर संजय गांधी ने कहा यह तो पार्टी के नेता ही तय करेंगे. क्या आप भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं? इस पर संजय गांधी ने कहा कि मुझे कुछ नहीं मालूम है.माना जा रहा है कि ज्यादातर पुराने चेहरों को ही फिर से मंत्री बनाया जाएगा. इनमें श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी और जमा खान का मंत्री बनना तय है. इसके अलावे शीला मंडल, रत्नेश सदा और जयंत राज को भी मौका मिल सकता है.

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब सरकार बनी थी तब जेडीयू कोटे से 8 मंत्री बनाए गए थे. अब सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है तो उसमें जेडीयू कोटे से दो मंत्री पहले से हैं. 10 से 12 मंत्री और बनाए जा सकते हैं. कुछ मंत्री पद खाली रखा जा सकता है. जेडीयू में पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है, कुछ नए चेहरे को भी जगह नीतीश कुमार दे सकते हैं.15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उस समय उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली थी. दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल में अभी सीएम समेत सिर्फ तीन मंत्री ही हैं. विधानसभा में सदस्यों की संख्या के हिसाब से 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं. ऐसे में 33 मंत्री और बनाए जाने की संभावना है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *