Blog

IPL फाइनल के लिए अहमदाबाद में लगा लोगों का जमावड़ा,आज टकराएंगे विराट कोहली और ‘प्रिंस’ गिल

IPL फाइनल के लिए अहमदाबाद में लगा लोगों का जमावड़ा,आज टकराएंगे विराट कोहली और ‘प्रिंस’ गिल
  • PublishedMay 31, 2026

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर सुर्खियों में होगा, एक बार फिर इस मैदान पर आईपीएल का फाइनल खेला जाने वाला है. गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सुपरहिट मुकाबला आज खेला जाएगा, फैन्स के लिए क्रिकेट का रोमांच आज चरम पर होगा. गुजरात टाइटन्स के लिए यह मौका एक अतिरिक्त फायदे के साथ आया है. 2022 की चैंपियन टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी, एक ऐसा मैदान जहां उन्हें पिछले कुछ सालों में जबररदस्त सफलता मिली है. दूसरी ओर जहां गुजरात टाइटंस को घरेलू मैदान का फ़ायदा मिलेगा, वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आरसीबी की कुछ खास यादें भी जुड़ी हैं. इसी मैदान पर आरसीबी ने आखिरकार अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. आईपीएल 2025 के फाइनल में, बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ये यादें निश्चित रूप से मौजूदा चैंपियन टीम का हौसला बढ़ाएंगी, जब वे एक और खिताब के मुकाबले के लिए अहमदाबाद लौटेंगे. हालांकि, इस बार चुनौती और भी मुश्किल लग रही है, क्योंकि उनका मुकाबला गुजरात से है, जो इस मैदान के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 132,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और कैपेसिटी के हिसाब से सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम है. पिछले आईपीएल फाइनल को देखने के लिए इस स्टेडियम में फैंस का हुजूम उमड़ा था. आईपीएल 2025 के फाइनल को देखने के लिए कुल 90,871 दर्शक मौजूद थे. इस बार भी ऐसी ही उम्म्मीद है. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भी इस मैदान पर खेला गया था. जिसमें भारत को हार मिली थी. उस ऐतिहासिक फाइनल को देखने के लिए इस स्डेडियम में आधिकारिक तौर पर 92,453 दर्शक मौजूद थे. इस बार का आईपीएल फाइनल भी इस मैदान पर खेला जाने वाला है. इस बार के फाइनल में विराट कोहली मैदान पर होंगे. कोहली के अलावा शुभमन गिल भी मैदान पर होंगे. यानी आज फाइनल को देखने के लिए इस स्डेडियम में फैन्स का हुजूम पहुंच सकता है. हाई-वोल्टेज फाइनल मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि स्टेडियम के गेट शाम 4:30 बजे से खुल जाएंगे, उम्मीद की जा रही है कि 1.3 लाख से ज़्यादा दर्शक इस मैच को देखने पहुंच सकते हैं.

वैसे-वैसे कई बुकिंग प्लेटफॉर्म पर टिकट तेजी से बिकते जा रहे हैं.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स आईपीएल फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में Star Sports पर होगा तो वहीं, हॉट स्टार पर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग होगा. कोई भी बड़े मैच के दिन स्टेडियम के आस-पास मेले सा माहौल रहता है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास मेले जैसा माहौल रहेगा. मैच के दिन फैन्स का उत्साह चरम पर होता है. जब कोई बड़ा मैच होता है तो फैन्स अपनी पसंद की टीम की जर्सी पहन कर स्टेडियम तक पहुंचते हैं. वैसे ही आज विराट कोहली मैदान पर होंगे, यानी फैन्स के लिए अपने चेहते खिलाड़ी को देखने का मौका होगा. कोहली दुनिया के महान खिलाड़ी हैं. ऐसे में उम्मीद है कि स्टेडियम के आस-पास प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी. अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा. फाइनल मैच के दौरान फैन्स स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं. खासकर ढोकला, खाखरा जैसे व्यंजनों का मजा फैन्स ले सकते हैं. स्टेडियम के आस-पास खान-पान और स्ट्रीट फूड के फूड स्टॉल लगाए जाते हैं. यानी फैन्स को क्रिकेट के अलावा स्थानीय व्यंजनों का भी मजा मिलेगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *