Blog

IPL में शुभमन,वैभव और साई सुदर्शन का कमाल,पहली बार 700 के पार हुए 3 बल्लेबाज

IPL में शुभमन,वैभव और साई सुदर्शन का कमाल,पहली बार 700 के पार हुए 3 बल्लेबाज
  • PublishedMay 30, 2026

गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां अब उसका सामना 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. लेकिन, उससे पहले ऑरेंज कैप की रेस में दिलचस्प चीज देखने को मिली. IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक ही सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 रन का आंकड़ा पार किया और वो कमाल वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने किया है. ऑरेंज कैप की रेस में इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर तो इतिहास रचा ही है. उसके अलावा गुजरात टाइटंस के फाइनल में पहुंचने से पर्पल कैप की लड़ाई भी रोमांचक हो गई है.ऑरेंज कैप पर फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है. राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी के बनाए रन उन्हें ऑरेंज कैप का सरताज बनाए हैं. वैभव ने IPL 2026 में अपने सफर का अंत 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन के साथ किया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. वैभव सूर्यवंशी ने 72 छक्के और 63 चौके लगाए.लेकिन, राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ऑरेंज कैप बरकरार रहेगा ये कहना फिलहाल मुश्किल है.

क्योंकि, इस रेस में उन्हें IPL 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन से कड़ी चुनौती है. शुभमन गिल 15 मैचों की 15 पारियों में 722 रन बनाकर फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. वहीं 16 मैचों में 710 रन के साथ साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर हैं.IPL के इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब एक ही सीजन में 3 बल्लेबाजों ने 700 रन का आंकड़ा पार किया है. वहीं ऐसा भी पहली ही बार देखने को मिला जब एक ही टीम के दो बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए. साफ है इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में नए इतिहास बने है.वैभव सूर्यवंशी तो IPL 2026 से अब बाहर हैं. ऐसे में फाइनल में अच्छा परफॉर्म कर शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों के पास वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छिनने का मौका होगा. गिल को ऐसा करने के लिए 55 रन की जरूरत है. वहीं सुदर्शन को 67 रन की दरकार है.पर्पल कैप की बात करें तो वहां अब कैगिसो रबाडा का दबदबा है, जिन्होंने 28 विकेट झटके हैं. वहीं 26 विकेटों के साथ भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं. हालांकि, रबाडा ने भुवी के मुकाबले एक मैच ज्यादा खेले हैं. अब 31 मई को फाइनल का मुकाबला ये तय करेगा कि रबाडा और भुवी में पर्पल कैप किसका होता है?

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *