Blog

परीक्षा व्यवस्था में अब होगा सुधार,जानें कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिसपर पीएम मोदी ने जताया भरोसा

परीक्षा व्यवस्था में अब होगा सुधार,जानें कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिसपर पीएम मोदी ने जताया भरोसा
  • PublishedJuly 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा सुधारों पर बड़ा फैसला लेते हुए नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स गठित करने का ऐलान किया है। यह टास्क फोर्स परीक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का काम करेगी। परीक्षा की पद्धति को भरोसेमंद, ट्रांसपैरेंट और एडवांस टेक्लोलॉजी युक्त बनाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश प्रसारित किया और परीक्षा सुधारों को लेकर अहम ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नया कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है। हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो। हमारी परीक्षा पद्धति पारदर्शी हो। हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो। परीक्षा में सुधार के लिए हाई-पावर्ड टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है।

अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक मल्टी-डिसिप्लिनरी ग्रुप NTA परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा। नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में गठित इस टास्क फोर्स में कई विशेषज्ञों को जगह दी गई है।नंदन निलेकणि टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज हैं। वे इंफोसिस के सह संस्थापक हैं। उन्हें आधार कार्ड के जनक के तौर पर भी जाना जाता है। उनका पूरा नाम नंदन मोहनराव निलेकणि है। निलेकणि मूल रूप से कर्नाटक के रहनेवाले हैं। 2 जून 1955 को बेंगलुरु में उनका जन्म हुआ था। नंदन निलेकणि ने आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।नंदन निलेकणि ने वर्ष 1981 में एन नारायण मूर्ति के साथ मिलकर इंफोसिस की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। यह कंपनी देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार हुई। नंदन निलेकणि वर्ष 2002 से 2007 तक इंफोसिस के सीईओ और एमडी रहे। बाद में वर्ष 2017 में इंफोसिस के चेयरमैन भी बने।वर्ष 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उन्हें कैबिनेट रैंक देते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का पहला अध्यक्ष बनाया। इस तरह से उन्हें दुनिया के सबसे बड़े बायोमेट्रिक पहचान सिस्टम को स्थापित करने की जिम्मेदारी मिली। आज यह पहचान प्रणाली (आधार कार्ड) देश के डिजिटल प्रशासन की एक मजबूत कड़ी है। इसी पहचान प्रणाली के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ डायरेक्ट लोगों तक पहुंचाना आसान हुआ। वेरिफिकेशन का काम सरल हुआ। यूपीआई के तकनीकी ढांचे को बढ़ावा देने में भी नंदन निलेकणि का अहम योगदान रहा।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *