Blog

शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर सरकार दिखाएगी नरमी,छात्रों पर नहीं दर्ज होगा केस

शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर सरकार दिखाएगी नरमी,छात्रों पर नहीं दर्ज होगा केस
  • PublishedJuly 24, 2026

केंद्र सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों और 20 जुलाई को संसद तक मार्च में शामिल होने वालों के खिलाफ केस दर्ज न करने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है। साथ ही, केंद्र सरकार पहले ही संसद में पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े शैक्षिक सुधारों का समाधान खोजने के लिए विस्तृत चर्चा का भरोसा दे चुकी है।इसके अलावा, सरकार हाल ही में हुए NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले स्टूडेंट्स के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रही है। इससे पहले बीती रात पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों छात्रों से सीधा संवाद किया है।पीएम मोदी ने उन्हें ये भरोसा दिया है कि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आधी रात को एक वीडियो मैसेज जारी किया, इस वीडियो में क्लियर मैसेज है कि पेपर लीक की समस्या को सरकार बहुत गंभीरता से लिया है, इसलिए अब ऐसा कानून बनाने की तैयारी है जो सिर्फ पेपर लीक के लिए होगा।

पीएम ने इस मैसेज में कहा कि सरकार एक बहुत ही कठोर कानून के मसौदे को आज कैबिनेट की बैठक में रखने जा रही है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे संसद में अगले हफ्ते पास करवाने की कोशिश की जाएगी। पीएम मोदी के मैसेज से साफ है कि नया कानून बहुत ही सख्त होने वाला है।गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस वीडियो मैसेज के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया। केंद्र सरकार ने वांगचुक को भरोसा दिया है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही, सरकार सोनम की सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *