Blog

खरगे-राहुल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र,राम मंदिर चढ़ावा मामले में ठगा महसूस कर रहे है श्रद्धालु

खरगे-राहुल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र,राम मंदिर चढ़ावा मामले में ठगा महसूस कर रहे है श्रद्धालु
  • PublishedJuly 19, 2026

मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष (एलओपी) के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है।पीएम मोदी को लिखे पत्र में दोनों नेताओं ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये की कथित चोरी की जानकारी सामने आने के बाद आस्था और विश्वास के साथ चढ़ावा देने वाले लाखों श्रद्धालु खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संसद में ट्रस्ट बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके सदस्यों की नियुक्ति सरकार ने की है।पत्र में ट्रस्ट के सदस्यों के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि ऐसे मामले में उनकी चुप्पी स्वीकार नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करना और नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।पत्र में मांग की गई कि ट्रस्ट के आर्थिक मामलों की तुरंत स्वतंत्र और पूरी जांच कराई जाए।

इसमें नकद, सोना, चांदी समेत सभी तरह के चढ़ावे के इस्तेमाल की जांच शामिल होनी चाहिए।दोनों नेताओं ने कहा कि जांच की रिपोर्ट और ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि हर श्रद्धालु को पता चल सके कि उनका दिया हुआ दान कहां और कैसे इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे उनका पद या प्रभाव कुछ भी हो।पत्र में यह भी कहा गया कि सरकार और ट्रस्ट की विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी पारदर्शिता और तेजी से कार्रवाई करते हैं। देश की जनता इस पूरे मामले पर नजर रख रही है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *