Blog

कांग्रेस संसदीय दल की बड़ी बैठक,मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार को घेरेंगे राहुल

कांग्रेस संसदीय दल की बड़ी बैठक,मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार को घेरेंगे राहुल
  • PublishedJuly 16, 2026

आगामी सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। संसद सत्र में इस बार एक नहीं बल्कि 3-3 संविधान संशोधन बिल पेश हो सकते हैं। सरकार, इस बार पूरी तैयारी के साथ संविधान संशोधन बिल को पेश कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इस वक्त दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बड़ी बैठक चल रही है। ये बैठक सोनिया गांधी के नेतृत्व में 10 जनपथ पर हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।बता दें कि कांग्रेस संसदीय दल की इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, पी. चिदंबरम, कुमारी शैलजा और मनीष तिवारी समेत सभी सांसद मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा हो रही है।इस मीटिंग में खासकर परिसीमन बिल को लेकर चर्चा हो रही है क्योंकि पिछली बार तो कांग्रेस पार्टी परिसीमन बिल को संसद में रोकने पर सफल हो गई थी लेकिन इस बार लोकसभा का सिनेरियो काफी बदल चुका है।

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैराथन मीटिंग कर चुके हैं। पीएम आवास पर बीती रात करीब ढाई घंटे तक मीटिंग चली थी, जिसमें अमित शाह और नितिन नवीन भी मौजूद थे और अब कांग्रेस की बैठक चल रही है।गौरतलब है कि सरकार को बिल पास कराने के लिए 360 सांसदों की जरूरत होगी। सरकार अबतक 324 सांसद का इंतजाम कर चुकी है। वहीं, 8 सांसदों वाली शरद पवार की NCP भी हिंट दे चुकी है कि अगर 50 प्रतिशत वाले फॉर्मूले पर परिसीमन बिल आता है तो उसका NCP शरद गुट उसका समर्थन कर सकती है। DMK भी बिल को लेकर सरकार का समर्थन कर सकती है। ऐसे में ये आंकड़ा बढ़कर 354 तक पहुंच जाएगा। YSR और उद्धव के 3 सांसदों ने साथ दिया तो आसानी से सरकार परिसीमन बिल को पास करा लेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *