Blog

NDA उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बांकीपुर से किया नामांकन,जानिए कैसे होगी उनकी जीत?

NDA उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बांकीपुर से किया नामांकन,जानिए कैसे होगी उनकी जीत?
  • PublishedJuly 9, 2026

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने नामांकन किया. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, लोजपा(रा) शांभवी चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.नामांकन से पहले अभिषेक कुमार ने पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता का साथ और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. नामांकन से पहले अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया पर भी भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि नामांकन करने से पूर्व सर्वप्रथम जन्मदाता माताजी एवं पिताजी को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.आप दोनों के त्याग, साथ और समर्थन के लिए सदैव ऋणी रहूंगा. नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी प्रत्याशी का नाम ही अलग बता दिया.

उन्होंने अभिषेक कुमार बंटी”की जगह “आशीष सिन्हा बंटू” को भाजपा का उम्मीदवार बता दिया।अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से ही आते हैं. लंबे समय से यह सीट भाजपा की रही है. यानी उसके कोर वोटर भी खासा तादाद में होंगे. ऐसी स्थिति में प्रशांत किशोर ही नहीं, विपक्ष के सभी उम्मीदवार भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा करेंगे. फिर परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 लाख मतदाता हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *