Blog

राहुल-प्रियंका का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना

राहुल-प्रियंका का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना
  • PublishedJuly 21, 2026

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का ये विरोध-प्रदर्शन जंतर-मंतर से छात्रों के संसद कूच पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बताया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर बातचीत की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद के सुरेश, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगने के लिए हम उनके घर तक पैदल मार्च करके गए। सरकार न तो कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर बहस करना चाहती है।

भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ हुई “पुलिस की बर्बरता” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस्तीफा देना चाहिए। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार सुबह अन्य सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और विपक्ष छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *