Blog

रौशन आनंद और खान सर फिर से हुए आमने-सामने,एक-दूसरे के गंदा चरित्र पर उठाया सवाल

रौशन आनंद और खान सर फिर से हुए आमने-सामने,एक-दूसरे के गंदा चरित्र पर उठाया सवाल
  • PublishedJuly 19, 2026

शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान और रौशन आनंद के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा विवाद फैजल खान के बयानों के बाद है। ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद ने फैजल खान पर फिर से कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मैं व्यक्तिगत नहीं हो रहा था। लेकिन, जब फैजल खान व्यक्तिगत तौर पर मेरे दिवंगत भाई के बारे टिप्पणी करने लगे तो मैं भी आपकी व्यक्तिगत जिंदगी की पोल खोल दूंगा। हम भी अब पर्सनल हो रहे हैं।रौशन आनंद ने आरोप लगाया हुए कहा कि फैजल खान ने कई बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कई लड़कियों के साथ उसने गलत किया है। रौशन आनंद ने चार लड़कियों का नाम लिया और आरोप लगाया कि फैजल खान ने इनका जीवन बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने फैजल खान से सवाल पूछा कि क्या आप हर शनिवार और रविवार हाजीपुर के एक निजी होटल में नहीं जाते थे। उन्होंने कहा कि मैंने आपको चेताया था कि आप व्यक्तिगत मत होईए। आप व्यक्तिगत हो गए हैं, अब हम भी व्यक्तिगत होंगे। आप शिक्षक नहीं हैं, आप शिक्षक के भेष में राक्षस हैं। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में अपने छात्राओं को अपने हवस का शिकार बनाया हो, वह कदापि शिक्षक हो ही नहीं सकता है, वह राक्षस है!

आप झूठे हैं, आप हत्यारे हैं, आपने गरीबों को बेचा है, आपने इमोशन बेचा है और गरीबी और इमोशन बेचने के अलावा और डायलॉग बाजी के अलावा आपको कुछ आता भी नहीं है, आपको पढ़ाने तक नहीं आता है। इससे पहले भी रौशन आनंद ने फैजल खान पर कई आरोप लगाया था। कहा था कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई और इसी साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। रौशन आनंद ने दावा किया कि जब तक मैं बाहर था तो मेरे भाई को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। लेकिन, जैसे ही मुझे जेल भेजा गया, मेरे भाई की हत्या करवा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है।13 जुलाई को फायरिंग मामले में फैजल खान की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसमें फैजल खान को अदालत से बड़ी राहत मिली थी। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। साथ ही इस मामले में खान सर के तीन अन्य सहयोगियों को भी अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं, जेल में बंद दो बॉडीगार्ड को भी अदालत ने जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद सभी पक्ष आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *