Blog

खान सर को मिली बड़ी राहत,उनके साथ उनके दोनों बॉडीगार्ड को मिली जमानत

खान सर को मिली बड़ी राहत,उनके साथ उनके दोनों बॉडीगार्ड को मिली जमानत
  • PublishedJuly 13, 2026

फैसल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज (सोमवार) पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. इसके साथ ही उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर भी सुनवाई हुई, जो अभी बेऊर जेल में बंद हैं.10 जुलाई को जज की अनुपस्थिति के कारण 13 जुलाई के लिए सुनवाई टल गई थी. आज (सोमवार) कोर्ट की ओर से राहत भरा फैसला आया. खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोर्ट की ओर से जमानत मिल गई.जानकारी के अनुसार, जिला जज रूपेश देव की अदालत ने खान सर और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दोनों गार्ड को जमानत दी है. लंबे समय के इंतजार के बाद कोर्ट की ओर से आए इस फैसले के बाद कोचिंग विवाद में खान सर को कानूनी राहत मिली है.बता दें कि खान सर की जमानत याचिका पर कोर्ट में पहले ही सुनवाई पूरी हो गई थी. कोर्ट की ओर से फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था. इससे पहले शुक्रवार को आदेश आने का इंतजार था लेकिन जिला जज उपलब्ध नहीं थे तो फैसला नहीं आ सका था. पिछले महीने (जून 2026) की शुरुआत का ये पूरा मामला है.

खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर रात में हमले की खबर आई थी. खान सर की ओर से कहा गया था कि कुछ लोगों ने उनके कोचिंग सेंटर पर हमला किया है. खान सर की टीम की ओर से इस मामले एफआईआर दर्ज करा दी गई. इस बीच यह विवाद रौशन आनंद के साथ जुड़ गया. पुलिस ने जांच के बाद खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया. दोनों बॉडीगार्ड ने स्वीकार किया था कि खान सर के कहने पर ही उन लोगों ने गोली चलाई थी. बाद में घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए. वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा. खान सर के बॉडीगार्ड जेल भेजे गए. रौशन आनंद को भी जेल जाना पड़ा. जेल में थे तो उनके भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. इस घटना की देश भर में चर्चा हुई थी.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *