Blog

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पक्की,सबको हराकर जीतेंगे नीरज कुमार सिन्हा

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पक्की,सबको हराकर जीतेंगे नीरज कुमार सिन्हा
  • PublishedJuly 12, 2026

बांकीपुर उपचुनाव दिलचस्प बन गया है. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने और बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बदलने के कारण विशेष रूप से चर्चा में है. वहीं एनडीए की ओर से विधानसभा चुनाव में ताकत लगाने की तैयारी भी हो रही है लेकिन अभी तक एनडीए का संयुक्त अभियान शुरू नहीं हुआ है. हालांकि जेडीयू का दावा है कि एनडीए एकजुट है और हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे.जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया है कि बीजेपी को चार सहयोगी दलों का भी समर्थन मिल रहा है. इसलिए इस बार एक लाख के रिकॉर्ड वोटों से चुनाव हम लोग जीतेंगे. वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बांकीपुर की जनता को नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी पर विश्वास है.जेडीयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि हम लोग जब मैदान में उतरेंगे तो कार्यकर्ता दिन-रात ताकत लगा देंगे. हम लोगों को रिकॉर्ड कायम करना है, ताकि राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार फिर से चुनाव लड़ने का हिम्मत न करे.नीरज कुमार प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि अब पटना जैविक उद्यान में जाकर वोट मांग रहे हैं.

नीरज ने कहा कि पता चला है कि पहले कृष्णापुरी पार्क गए थे लेकिन रविवार को तो पार्क बंद रहता है, तब जू चले गए. रविवार का दिन सबका खराब कर दिये.नीरज ने कहा कि प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि 2025 में जेडीयू को 25 सीट से ज्यादा नहीं आएगी लेकिन हमलोग तो 85 सीट जीतने में कामयाब रहे. इसके बावजूद जन सुराज नेता ने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है. वह कहते हैं, ‘हमको तो ज्यादा सीट आ गई. बाल मुरवाईये और फल्गु में जाकर स्नान कीजिए, तब फिर राजनीति में आईये.’नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर में उपचुनाव में हो रहा है. जहां से बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को कैंडिडेट बनाया है. हालांकि पहले अभिषेक सिन्हा उम्मीदवार थे. उन्होंने नामांकन भी किया लेकिन 24 घंटे के भीतर मैदान छोड़ दिया. वहीं, जन सुराज से प्रशांत किशोर और आरजेडी से रेखा गुप्ता प्रत्याशी हैं. 30 जुलाई को मतदान होगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *